Saturday, 27 September 2014

उत्तराखंड राज्य में जो विशिष्ट बीटीसी की भर्ती प्रक्रिया के सन्दर्भ में



स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI), उत्तराखंड कमेटी निम्नलिखित बयान जारी करती है:- 

उत्तराखंड राज्य में जो विशिष्ट बीटीसी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है उसमे उन 1800 पदों को भी जोड़ा जाये जिनको कैबिनेट ने मंजूर किया था तथा विशिष्ट बीटीसी कि लिस्ट निकलने में बिल्कुल भी विलम्ब न किया और लिस्ट को शीघ्र-अति-शीघ्र जारी किया जाए, अन्यथा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) बीएड TET प्रशिक्षितों को लेकर व्यापक रूप से आन्दोलंरित होगी |

Monday, 15 September 2014

SFI ने दो सीटों पर विजय प्राप्त कर डी.ए.वी. कॉलेज छात्र संघ में बनाई पैठ

साथियों,
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) ने डी.ए.वी. कॉलेज छात्र संघ 2014 के चुनाव में मजबूत पैठ बनाते हुए सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर अपने समर्थित उम्मीदवारों के साथ विजय प्राप्त की है |


छात्र संघ चुनाव में सहसचिव पद पर वंदना तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनीता नेगी SFI कि समर्थित उम्मीदवार थी, जिनको चुनाव में छात्र-छात्राओं का भारी समर्थन प्राप्त हुआ, दोनों ही उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिदंदियों को भारी मतों से शिकश्त देकर सहसचिव व् कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा किया | वंदना ने सहसचिव पद पर 2165 मत प्राप्त किये जबकि उनके निकटतम प्रतिदंदी सागर को 1696 मत मिले, और कोषाध्यक्ष पद पर अनीता नेगी ने 2568 वोट प्राप्त किये और उनके निकतम प्रतिदंदी को मात्र 1300 वोट मिले |

SFI चुनाव में दिए गये इस भारी समर्थन के लिए डी.ए.वी. कॉलेज में समस्त छात्र-छात्राओं का धन्यवाद करती है, और सभी से वादा करती है कि जिन एजेंडों के साथ चुनाव में थी उनको पूरी शिदस्त के साथ पूरा कराने के लिए संघर्ष करेगी और छात्र समुदाय कि विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी,


भवदीय
विपिन जोशी
जिलाध्यक्ष
जिला कमेटी, देहरादून

Thursday, 11 September 2014

*** छात्र संघ चुनाव के लिए चंदा देने की अपील ***


चुनाव के मूलभूत खर्च के लिए हम आपसे आर्थिक सहायता करने का निवेदन करते हैं। इस अपील के साथ हम याद दिलाना चाहते हैं कि एस.एफ.आई. प्रदेश में छात्रों के अधिकार के लिए सदैव संघर्षरत रहा है | राज्य निर्माण के दौर से ही शिक्षा के अधिकार की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था का विकास एवं गुणवत्ता में सुधार हमारे प्रमुख मुद्दे रहे है तथा शिक्षा में जनवादी, वैज्ञानिक व रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था हमारे संघर्ष का महत्वपूर्ण लक्ष्य रहा है | राज्य निर्माण के बाद से ही उत्तराखंड राज्य का छात्र समुदाय प्रदेश सरकारों के और अधिक शोषण का शिकार हुआ है,  आज ये सरकारें छात्रों को सुहाने भविष्य का वादा कर सिर्फ धोखा दे रही है |
गत वर्षों से छात्र संघ में जीत रहे संगठन शिक्षा विरोधी नीतियों को अपना कर, तमाम छात्र समुदाय कि आक्षाओं का गला घोट रहे है, इनके एजेंडे में छात्र हितो के मुद्दे है ही नही, ये लोग केवल और कैंपस में गुंडाराज कायम किये हुए | उत्तराखंड कि सरकार ने भी प्रदेश की जनता को हर तरह निराश किया है, सरकार पूरी तरह अपनी शिक्षा विरोधी नीतियों पर कायम है, प्रदेश में  चारों ओर निराशा का माहौल बना है। 
साथियों, SFI ही एक ऐसा संगठन है जो इन शिक्षा विरोधी नीतियों और गुंडाराज के खिलाफ आवाज उठा सकता है, SFI हमेशा से छात्र हितो में पूरी शिद्दत के साथ संघर्ष करता आया है और आगे भी हमेशा संघर्षरत है |
साथियों ये जगजाहिर है कि हमारे क्रियाकलाप और चुनाव अभियान आप लोगों के सहयोग से ही चलते हैं। अतएव हमें आपकी सहायता की बेहद आवश्यकता है। हम  भ्रष्टाचार के धन से चुनाव नहीं लड़ते ! आपसे हमारी अपील है कि आप चुनाव लड़ने के लिये हम आप से आर्थिक योगदान की पुरजोर अपील करते हैं।

बैंक खाते का विवरण
बैंक का नाम – सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
शाखा- डी.ए.वी.पीजी. कॉलेज करनपुर देहरादून
खाता धारक का नाम- स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया देहरादून
खाता संख्या - 3314852110
IFSC code-  CBIN0283284
(राशि जमा करने के बाद फ़ोन से सन्देश अवश्य दें ! 09897773744
 
भवदीय
देवेन्द्र रावल
जिला सचिव, देहरादून



 

Wednesday, 10 September 2014

डी.ए.वी.कॉलेज छात्र संघ चुनाव पर अलोकतांत्रिक हमला


साथियों,
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (SFI) डी.ए.वी.कॉलेज छात्र संघ के चुनाव स्थगित करने को एक अलोकतांत्रिक कदम बताता है, इस सन्दर्भ में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ.देवेन्द्र भसीन से उनके निवास पर ही मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कर दिया था और मांग कि है कि शीघ्र ही कॉलेज का छात्र संघ का चुनाव कराया जाये |
आज SFI कि इस मुद्दे को लेकर कोर कमेटी कि बैठक हुई जिसमे डी.ए.वी.कॉलेज के छात्र संघ चुनाव को स्थगित करने कि पुरजोर निंदा की गयी, बैठक में एस.ऍफ़.आई. देहरादून यूनिट के जिलाध्यक्ष विपिन जोशी ने कहा कि ए.बी.वी.पी. और एन.एस.यु.आई. कि गुंडागर्दी के चलते आज डी.ए.वी.कॉलेज के इतिहास में पहली बार चुनाव स्थगित हुए है, उन्होंने कहा कि ए.बी.वी.पी. के कार्यालय में परिचय का बटना कॉलेज प्रशासन के निष्पक्ष पूर्ण चुनाव करने कि पोल खोलता है |
इस अवसर पर एस.ऍफ़.आई. के प्रांतीय सचिव अभिषेक भंडारी ने कहा कि आठ सप्ताह कि नियत समय के अंदर चुनाव सम्पन्न नही किया तो चुनाव सम्पन नही हो पाएंगे, उन्होंने कहा कि डी.ए.वी.कॉलेज के प्राचार्य को चुनाव करने का पूर्ण अधिकार है और उन्होंने प्राचार्य से मांग कि है कि शीघ्र ही समय से पूर्व डी.ए.वी.कॉलेज के छात्र संघ के चुनाव सम्पन्न कराये जाये अन्यथा प्राचार्य के खिलाफ एस.ऍफ़.आई. जोरदार आन्दोलन करगी और उन्होंने जिला प्रशासन से मांग कि है कि कॉलेज छात्र संघ चुनाव को व्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए बिना किसी दबाब के कॉलेज प्रशासन का सहयोग करे, इस कारण डी.ए.वी. अपैक्स बॉडी के चुनाव से भी वंचित हो जायेगा |
बैठक में एस.ऍफ़.आई. के महासचिव पद के उम्मीदवार विकास भट्ट ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चित थी, जिसे देखकर आर्यन, सत्यम, पट्टू ग्रुप द्वारा चुनाव को स्थगित करने कि साजिश रची, उन्होंने प्राचार्य से मांग कि है कि तत्काल चुनाव कराये जाये |
इस अवसर पर जिला सचिव देवेन्द्र रावल, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज बडवाल, हिमांशु राणावत, राजेश चौहान, राकेश यादव, वरुण चौहान, रवि बिष्ट, हिमांशु चौहान, कवराज सिंह, माधव, सुमन, प्रियंका, सौरभ, प्रदीप जोशी, नितिन आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे |

Tuesday, 15 July 2014

जोहरा सहगल: एक सदी की नायिका को श्रद्धांजलि

एस.ऍफ़.आई. और डी.वाई.ऍफ़.आई. की सयुंक्त रूप से बैठक
अभिनेत्री जोहरा सहगल को श्रधांजली देने के लिए SFI और DYFI की तरफ से SFI क्षेत्रीय कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड एस,ऍफ़,आई. कमेटी के राज्य सह-सचिव अभिषेक भंडारी ने की, इस बैठक में डी.वाई.ऍफ़.आई. की तरफ से जिलाध्यक्ष गगन गर्ग मौजूद थे |

अभिषेक भंडारी ने कहा कि जोहरा सहगल, भारतीय सिनेमा से जुडा एक ऐसा नाम जिसने लंबे अरसे तक अपनी अदाकारी से कई पीढियों को प्रेरणा दी. उन्होंने बताया कि जोहरा की प्राथमिक शिक्षा भी देहरादून में ही हुई थी और उनका देहरादून और अल्मोड़ा, बल्कि पुरे उत्तराखंड से ही गहरा नाता रहा है, जोहरा अल्मोड़ा में 1935 में उदयशंकर की नृत्य मंडली का हिस्सा बनीं. देश दुनिया में इस बैले जोड़ी ने यादगार प्रस्तुतियां दी. वहीं जानेमाने पेंटर और लेखक कमलेश्वर सहगल से मुलाकात हुई, और उन्होंने सामाजिक विरोधो से ऊपर उठकर कमलेश्वर सहगल के साथ विवाह किया था |
गगन गर्ग ने कहा कि जोहरा एक जिंदादिल इन्सान थी, जिस तरह से उन्होंने उस समय की परम्पराओं को तोड़ कर थिएटर का रुख किया और उनका पूरा जीवन संघर्षों का दौर रहा है, कला के क्षेत्र में उनके जाने से भारी क्षति पहुंची है, उनके स्थान को भर पाना असम्भव है |
बैठक में एस.ऍफ़.आई. जिलाध्यक्ष विपिन जोशी, देवेंदर रावल, हिमांशु राणावत, विकास भट्ट, नितेश, अतुल आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे |

भवदीय
अभिषेक भण्डारी
राज्य सह-सचिव
एस.ऍफ़.आई., उत्तराखंड
राज्य कमेटी 

Saturday, 5 July 2014

SFI उत्तराखंड राज्य कमेटी का दो दिवसीय प्रसिक्षण शिविर

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया SFI उत्तराखंड राज्य कमेटी के तत्ववाधन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आज दिनांक 05 जुलाई से शहीदे आजम भगत सिंह नगर में स्थित श्री सत्यनारायण धर्मशाला, हल्द्वानी में प्रारम्भ हुआ |

प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए स्वंत्रता संग्राम सेनानी एवं सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष कॉमरेड सत्यप्रकाश ने कहा कि देश के कौमी मुक्ति आन्दोलन में इस देश के छात्र-छात्राओं और नौजवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए अपने संघर्षों से इस देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया | लेकिन आजादी के बाद जिस तरह से सरकारों ने छात्रों के जनवादी अधिकारों की अनदेखी की है वही शासक वर्ग आजादी से पहले संगठित छात्र आन्दोलन की पैरवी करता रहा है और आजादी के बाद व्ही शासक वर्ग छात्रों को राजनीति से दूर रहने की सलाह देता रहा है और देश शिक्षा विरोधी नीतियों को लागु कर रहा है | और साथ ही उन्होंने कहा की छात्र समुदाय ने अपने संघर्षों के माध्यम से कई निर्णायक विजय हासिल करते हुए निति निर्माताओं को जनपक्षीय नीतियाँ बनाने पर मजबूर किया लेकिन वर्तमान दौर में छात्र राजनीति एक संक्रमण के दौर से गुजर रही है और इससे बाहर निकलने का रास्ता भी छात्र समुदाय को स्वयं ही बनाना है |

कार्यशाला को अपनी शुभकामनायें देते हुए सी.आई.टी.यू. नैनीताल के जिलाध्यक्ष कॉमरेड आर.के.वालिया ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र समुदाय पूरी तरह से कैरियारोनुमुखी बना दिया गया है जिसके चलते छात्र समुदाय समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी नही निभा पा रहा है |
प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम सत्र में भारतीय जाति व्यवस्था एवं पहचान की राजनीति विषय पर अपनी बात रखते हुए मुख्य वक्ता डी.ए.वी. कालेज देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं SFI उत्तराखंड राज्य के उपाध्यक्ष कॉमरेड लेखराज ने कहाँ कि भारतीय जाति व्यवस्था में विभिन्न जातियों के समाज है एवं शासक वर्ग इन जातियों को शोषण के हथियार के प्रयोग करता रहा है | वर्तमान में भी दलितों पर बढ़ते अत्याचार एवं दलित महिलाओं पर सुनियोजित तरीके से हमले किये जा रहे है |  सामाजिक व्यवस्था में आये बदलावों- कुरीतियों ने हमारी सामाजिक व्यवस्था के तानेबाने को छीन-भिन्न कर दिया है जिसके चलते आज भी खाप जैसी पंचायते इस देश में फैसले ले रही है और अपने फैसलों को लागू करा रही है इसके साथ-साथ देश के कई हिस्सों में आज भी इज्जत के नाम पर हत्याएं हो रही है और इन सबसे बढ़कर आजादी के इतने वर्षों बाद भी जाति व्यवस्था के बुनयादी स्वरुप में कोई परिवर्तन नही आया है और कमजोर होने बजाए यह और ज्यादा मजबूत हुई है उन्होंने कहाँ कि SFI के तौर पर हम इन सब कुरीतियों का विरोध करते है और SFI में इस तरह के विभेद को बढ़ावा देने वाली किसी भी गातिविधि को प्रोत्शाहित नही किया जाता है |
सम्मलेन में राज्य के विभिन्न जिलों से आये हुए लगभग पांच दर्जन SFI कार्यकर्त्ता भागीदारी कर रहे है |
सम्मलेन के दितीय दिन कल तीन सत्रों में SFI के आखिल भारतीय सह-सचिव कॉमरेड शतरूप घोष, कॉमरेड सुनंद, और कॉमरेड विक्रम द्वारा SFI का कार्यक्रम एवं संविधान, वर्तमान राजनितिक परिस्थिति एवं शिक्षा की वर्तमान नीतियाँ/ शैक्षिक व्यवस्था और संगठन, आदि अलग-अलग विषयों पर व्यखान दिए जायेगे |


भवदीय
अभिषेक भण्डारी
राज्य सह-सचिव

उत्तराखंड राज्य कमेटी 

Tuesday, 4 March 2014

23rd District Conference - Dehradun SFI Committee

आज दिनाक 04 मार्च 2014 को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया (एस.एफ.आई) की जिला कमेटी का 23 वाँ जिला-सम्मेलन डी. ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज में प्रांतीय उपाध्यक्ष लेखराज जी की उपस्थिति में सम्पन हुआ

सम्मेलन की शुरुवात जिला अध्यक्ष अभिषेक भण्डारी ने ध्वजा रोहण से कि तत- पश्चात शोक प्रस्ताव ला कर पिछले सम्मेलन से इस सम्मेलन के मध्य उन सभी महत्वपूर्ण साथयो एव वामपंथी धन निरपेक्ष जनतांत्रिक आंदोलनो के सभी नेताओ को तथा प्राक्रतिक आपदा में मारे गये सभी लोगो के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रधान्जली अर्पित की गयी, इस के उपरांत साथी विपिन जोशी ने संगठन की राजनैतिक एवं सागठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस में संगठन की गतिविधियों के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गयी

सम्मेलन को संबोंधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष लेखराज जी ने कहा की कांग्रेस शिक्षा में F.D.I को मंजूरी दे रही है जिस से विदेशी शिक्षाण संस्थाओ भारत में शिक्षा से लाभ कमाएगी, उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए छात्रों को लामबंध करना होगा और शासक वर्ग को विषय वस्तु से अबगत कराना होगा | 
सम्मेलन को संबोंधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक भण्डारी ने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस व पूर्वव्रती भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में निजीकरण व् बाजारीकरण का काम किया जिस शिक्षा को आम आदमी तक पहुचना चाहिए था वो आज आम आदमी की पहुँच से बहार हो गयी है तथा आज प्रदेश में शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओ की तादात लाखो में है जो आज भी प्रदेश सरकार से आज भी आस लगाये बैठे है लेकिन प्रदेश की सरकार रोज़गार उपलव्ध करने में नाकामयाब रही है |

इस अवसर पर जिले की नयी कार्यकारणी का चुनाव किया गया जिसमे विपिन जोशी अध्यक्ष, देवेन्द्र रावल को सचिव, कवराज सिंह, अतुल कान्त, रवि भटट, सीमा रानी, अतुल सिंह को उपाध्यक्ष, विकास पुष्पेंदर नितेश और मंजू को सह सचिव, कोषाध्यक्ष आयुषी, संघठन मंत्री हिमांशु रानावत, प्रचार मंत्री वंदना तथा कार्यकारणी मे हिमांशु, संजय, गीता, मोहित पुष्कर, मनीष अविनाश, महावीर, आकाश सूद को चुना गया |