About SFI Uttarakhand

स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस. एफ.आई.) हिन्दुस्तान के प्रगतिशील देशप्रेमी छात्रो का सबसे बड़ा संगठन है | जिसकी स्थापना १९७० में हुई | आज लगभग ४७ लाख छात्रो का प्रतिनिधित्व करने वाला देश का सबसे बड़ा संगठन है | आजादी के लड़ाई के दौर से छात्रों के शानदार संघर्षों कि परम्परा हमें विरासत में मिली है | शहीद-ऐ- आजम भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, अशफाक, बिस्मिल, वीर चन्द्र गढ़वाली, नागेन्द्र सकलानी, श्री देव सुमन, जयानन्द भारती व केशरी चंद शर्मा जैसे अनेको महान क्रान्तिकारियो के संघर्षों एवं वैज्ञानिक सोच को आगर बढ़ने का दायित्व आज एस. एफ.आई. के कंधो पर है |
उत्तराखंड राज्य में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (एस. एफ.आई.) एक व्यापक पहचान वाला छात्र संगठन है और आप जैसे हजारो छात्रो के मध्य एक चिरपरिचित नाम है | (एस. एफ.आई.) प्रदेश में छात्रों के अधिकार के लिए सदैव संघर्षरत रहा है | राज्य निर्माण के दौर से ही शिक्षा के अधिकार की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था का विकास एवं गुणवत्ता में सुधार  हमारे प्रमुख मुद्दे रहे है तथा शिक्षा में जनवादी, वैज्ञानिक व रोजगारपरक शिक्षा व्यवस्था हमारे संघर्ष का महत्वपूर्ण लक्ष्य रहा है | राज्य निर्माण के बाद से ही उत्तराखंड राज्य का छात्र समुदाय प्रदेश सरकारों के और अधिक शोषण का शिकार हुआ है, आज ये सरकारें छात्रों को चुनावी घोषणा पत्रों में सुहाने भविष्य का वादा कर सिर्फ धोखा दे रही है |
राज्य में उच्च शिक्षा दिलाने के लिए एस. एफ.आई. छात्रों के साथ-साथ पुरे समाज को आगे आने का आह्वान करती है | समाज के कमजो वर्गों, दलितों (एस.सी./एस.टी. ), पिछड़ी जातियों व छात्रों को और अधिक शिक्षा सुविधा दिलाने तथा सामाजिक न्याय, समानता व सम्मान का जीवन पाने के लिए एस.एफ.आई. हमेशा से दृढ़ संकल्प रही है |

No comments:

Post a Comment